[pj-news-ticker]

A2Z सभी खबर सभी जिले की
Trending

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी, चहेतों को बनवाया जिलाध्यक्ष*

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी, चहेतों को बनवाया जिलाध्यक्ष*

चैनल से जुड़ने के लिए इमेज पर क्लिक करें

प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल, मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के संगठन सृजन अभियान पर मध्य प्रदेश में क्षत्रपों ने फेरा पानी, चहेतों को बनवाया जिलाध्यक्ष*

भोपाल। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश में कमल नाथ, कांतिलाल भूरिया और दिग्विजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को पीछे कर नई पीढ़ी को कमान सौंपी थी। जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष तो उमंग सिंघार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया। पार्टी ने इसी लाइन को जिलों तक ले जाने के लिए इस वर्ष संगठन सृजन अभियान शुरू किया। लक्ष्य यह भी था कि जिलों की कमान ऊर्जावान नए चेहरों को सौंपी जा सके, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व सहित लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के इस अभियान पर प्रदेश के बड़े नेताओं ने ही पानी फेर दिया।

*प्रयोग सफल नहीं हो पाया-:*

मध्य प्रदेश कांग्रेस में क्षत्रप माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया जैसे नेताओं के कारण कांग्रेस के 40 से 45 प्रतिशत जिलों यानी आधे प्रदेश में यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया। इन जिलों में बड़े नेताओं ने चहेतों को ही जिलाध्यक्ष बनवा दिया। इसमें जीतू पटवारी भी शामिल रहे। दरअसल, मध्य प्रदेश में कांग्रेस की 40-45 वर्ष पहले जो पीढ़ी राजनीति में आई थी, वह वर्चस्व बनाए रखना चाहती है। यही वजह है कि वर्ष 2023 का चुनाव कांग्रेस बुरी तरह हार गई। पराजय से सबक न लेने का परिणाम यह भी हुआ कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि लोकसभा में नहीं है। पार्टी संगठन से जुड़े नेता बता रहे हैं कि मध्य प्रदेश की तरह गुजरात में भी संगठन सृजन अभियान 50 प्रतिशत ही सफल रहा। अन्य राज्यों में भी स्थिति अच्छी नहीं है।

*अपने ही घेर रहे-:*

कांग्रेस संगठन की ऐसी स्थिति की वजह कमल नाथ के इस बयान से स्पष्ट होती है कि कांग्रेस नेताओं की पार्टी है, न कि कार्यकर्ताओं की। अब जब राहुल गांधी और केंद्रीय नेतृत्व संगठन को मजबूत करना चाहते हैं तो नियुक्तियों को लेकर बड़े नेता अपनों के ही निशाने पर हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद मालवीय ने पोस्ट में लिखा है- लगता है कि प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने तय कर लिया है कि राहुल गांधी कितना ही दम लगा लें, वे अपने पट्ठों के दम पर ही कांग्रेस को चलाएंगे।

भाजपा प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पोस्ट साझा कर असंतोष पर चुटकी ली है। ये पोस्ट डिंडौरी जिले से और देवास जिले में इस्तीफा देने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता गौतम बंटू गुर्जर की है।

RNI:- MPBIL/25/A1465
Devashish Tokekar
Vande bharat live tv news,nagpur
Editor
Indian Council of press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur – 440015

[yop_poll id="10"]
Back to top button
error: Content is protected !!