

रिपोर्टर इन्द्र जीत
दिनांक 23-2-26
स्थान कालावाली
जिला सिरसा
थाना कालांवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
तारूआना-त्रिलोकेवाला रोड़ पर हुई नगदी व मोबाइल फोन लूट की वारदात का पर्दाफाश
त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किया काबू
डबवाली 23 फरवरी । डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना कालांवाली पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है । त्रिलोकेवाला- तारूआना रोड़ पर हुई नगदी, फोन व पर्स लूट की वारदात को सुलझाते हुए एक आरोपी को काबू किया है ।
काबू किए गए आरोपी की पहचान हन्नी सिंह पुत्र जगतार सिंह निवासी पक्का शहीदां जिला सिरसा के रूप में हुई है ।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंधक थाना कालांवाली पीएसआई सुनील कुमार ने बताया कि दिनांक 22.02.2026 को शिकायतकर्ता रणजीत सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी दादू जिला सिरसा ने शिकायत दी कि 13 फरवरी को वह अपने मोटरसाइकिल पर जगमालवाली शिवरात्रि मेले में गया था । जो मेले से आते समय रात 8ः30 बजे उक्त आरोपी अपने साथी के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर उसके साथ-साथ जा रहा था । जो त्रिलोकेवाला व तारूआना के बीच पहुंचते ही उसके मोटरसाइकिल को पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी । जब उसने मोटरसाइकिल रोका तो उक्त आरोपी हन्नी सिंह, उसके साथी व टक्कर मारने वाले व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके कब्जे से 30,000 रुपये नगद राशि, उसका फोन व पर्स लूटकर भाग गए । जिस पर थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
जो जांच के दौरान उनकी टीम ने अपने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए आरोपी हन्नी सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । जो आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा । जो रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।





