A2Z सभी खबर सभी जिले की

ज्वालापुर पुलिस का सराहनीय कदम: ग्राम सराय में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ज्वालापुर पुलिस का सराहनीय कदम: ग्राम सराय में महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

फुरकान अंसारी

 

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित ग्राम सराय में हरिद्वार पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा आपातकालीन स्थिति में उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

पुलिस टीम की ओर से पूनम सोरियाल ने अत्यंत सरल और प्रभावी ढंग से सुरक्षा संबंधी विषयों को समझाया। उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112, 1090 या 181 जैसे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अनजान व्यक्तियों से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की उत्पीड़न की घटना को बिना डर पुलिस को सूचित करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की।

Back to top button
error: Content is protected !!