

🟥🚨 थाना बेहट पुलिस की बड़ी और सख्त कार्रवाई: बैंक मारपीट कांड के नामजद अभियुक्त को शांति भंग करने पर किया गिरफ्तार, मुकदमा वापसी का बना रहा था दबाव — हंगामे के बीच पुलिस ने दिखाया सख्त रुख 🚨🟥
बेहट/सहारनपुर: जनपद सहारनपुर में कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बेहट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने पर एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह वही अभियुक्त है जिस पर पूर्व में बैंक शाखा में घुसकर मारपीट करने का मुकदमा दर्ज है।
प्राप्त विवरण के अनुसार थाना बेहट पर तैनात उपनिरीक्षक महेश चंद मय हमराही कर्मचारीगण जांच कार्य में लगे हुए थे, तभी शाकंभरी गेट के पास शोर-शराबे और भीड़ एकत्र होने की सूचना मिली। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि अजय नौटियाल पुत्र सुरेश कुमार निवासी खालसा कस्बा, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर लोगों के बीच विवाद कर रहा था और माहौल को तनावपूर्ण बना रहा था।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 22/02/2026 को थाना बेहट पर मु0अ0सं0-102/26 धारा 191, 115(2), 352, 351(3), 324(2) के अंतर्गत वादी जोनी कुमार (शाखा प्रबंधक) द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसमें आरोप था कि अजय नौटियाल अपने साथियों के साथ बैंक शाखा में घुसा और शाखा प्रबंधक के साथ मारपीट की। अब आरोप है कि वही अभियुक्त मुकदमा वापसी का दबाव बनाने के उद्देश्य से वादी पक्ष से झगड़ा करने और मारपीट पर उतारू था।
पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद अधिकारियों ने अभियुक्त को शांत कराने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उत्तेजित होता गया और आमजन के बीच आमद-फसाद की स्थिति उत्पन्न करने लगा। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसका चालान कर माननीय न्यायालय एसडीएम बेहट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेश चंद एवं का0 1813 कपिल कुमार, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर की अहम भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मुकदमे में दबाव बनाना, शांति व्यवस्था भंग करना या कानून को हाथ में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
संपादक – एलिक सिंह
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़, सहारनपुर
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर
📞 खबर, विज्ञापन और सूचना हेतु संपर्क: 8217554083




