A2Z सभी खबर सभी जिले की

अभियान के दौरान 35 व्यक्तियो का मौके पर किया गया सत्यापन*

विजय कुमार बंसल ब्यूरो चीफ हरिद्वार

*थाना कनखल*

 

*अभियान के दौरान 35 व्यक्तियो का मौके पर किया गया सत्यापन*

 

*मौके पर 81 पु0 अधि0 के अन्तर्गत 03 व्यक्तियों का कुल ₹1500/- का कटा चालान*

 

*सत्यापन न कराने वाले 03 मकान मालिको के कटे दस-दस हजार के कोर्ट चालान*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों, कबाडियो व घरेलू नौकरो का सत्यापन हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक-23.02.2026 की प्रातः थाना कनखल पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर संदेश नगर आदि जगहों में निवासरत बाहरी व्यक्तियो, किरायेदारों व घरेलू नौकरो के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाया गया।

 

अभियान के दौरान पुलिस टीमो द्वारा 35 व्यक्तियो का सत्यापन कराया गया तथा मौके पर बिना सत्यापन के किरायेदार, घरेलू नौकर व बाहरी व्यक्तियो को रखने वाले 03 मकान मालिको के विरूद्ध (83) पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार के कुल (30000/-रू0 के) कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है । मौके पर 81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत 03 व्यक्तियों के 500 रुपये ( कुल 1500 रु0 ) के चालान किये गये। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान मकान मालिको को अपने किरायेदारों, घरेलू नौकरों एवं बाहरी व्यक्तियो का शीघ्र सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, तथा किरायेदारो, घरेलू नौकरो, फड ठेली वालो को भी यथाशीघ्र अपना-अपना सत्यापन कराने हेतु जागरूक किया गया ।

 

*कार्यवाही का विवरण-*

1-कुल 35 व्यक्तियो का सत्यापन

2- कुल 03 कोर्ट चालान (धनराशि 30000 /-रू0)

3- 03 चालान 81 पुलिस अधि0 1500/- रुपये नगद

 

*पुलिस टीम-*

1- प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत

2- व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी

3- अ0उ0नि0 मुकेश धीमान

4- का0 कुलदीप प्रसाद 5- का0 गजय तोमर

6-म0कानि0 सुमन राणा

Back to top button
error: Content is protected !!