A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आम जनों की समस्याएं त्वरित कार्रवाई का निर्देश

 

 

जन शिकायत सुनवाई में एसपी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भभुआ (कैमूर), 23 फरवरी 2026:

कैमूर जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण को लेकर जिला पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक कैमूर, भभुआ के नेतृत्व में जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। जमीन विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, साइबर ठगी, गुमशुदगी तथा अन्य आपराधिक मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

पुलिस अधीक्षक ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन पर नियमानुसार त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित पक्ष को समयबद्ध न्याय मिले।

एसपी ने कहा कि जन शिकायत सुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे पुलिस कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस को आयोजित की जा रही यह जन सुनवाई व्यवस्था लोगों को अपनी बात रखने का एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। इससे मामलों के त्वरित निष्पादन में भी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)

Back to top button
error: Content is protected !!