
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने किया ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का विमोचन
खरगोन 23 फरवरी 2026। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल द्वारा 23 फरवरी को जिला मुख्यालय पर ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के मैस्कॉट ‘शतक वीर’ के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेखा राठौर, सीईओ जनपद भगवानपुरा श्रीमती कंचन डोंगरे एवं तकनीकी सहायक श्री नीरज अमझरे उपस्थित रहे।
कलेक्टर सुश्री मित्तल एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा ‘शतक वीर’ मैस्कॉट के पोस्टर का अनावरण कर अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार का शुभारंभ किया गया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने निर्देश दिए कि मैस्कॉट के माध्यम से ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के उद्देश्यों एवं संदेश को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए तथा सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।
अपर कलेक्टर श्रीमती राठौर ने कहा कि ‘शतक वीर’ अभियान का प्रेरक प्रतीक बनेगा और शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु जनसहभागिता को बढ़ावा देगा। खरगोन एवं भीकनगांव एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में पोस्टर के व्यापक प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।समय सीमा बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की गई तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।
तकनीकी सहायक श्री नीरज अमझरे ने बताया की इस अभियान में 3 विभाग के 6 संकेतको को पोस्टर में शामिल किया गया है स पोस्टर में शतक वीर बना बालक संदेश दे रहा है की दोनों आकांक्षी विकासखंड भगवानपुरा एवं झिरन्या में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जाना है।






