



डीडवाना कुचामन जिले के कुचामन शहर में मंगलवार को गैंगस्टर रोहित गोदारा वीरेंद्र चरण गैंग द्वारा भाजपा नेता विजय सिंह पलाड़ा सहित व्यापारियों को रंगदारी की धमकियों के विरोध में शहर में जबरदस्त जन आक्रोश देखने को मिला। सुबह से ही लोग की कनोई पार्क में एकत्रित होने लगे और दोपहर तक हजारों के बीच उमड़ गई। सभा के बाद काले झंडे के साथ रैली लॉयन सर्किल स्टेशन रोड होते हुए पुलिस थाने पहुंची जहां धरने में तब्दील हो गई। आंदोलन में सैकड़ो महिलाओं की भागीदारी भी रही सभा को संबोधित करते हुए भंवर सिंह पलाडा ने गैंगस्टर को खुली चुनौती देते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। एडवोकेट शीला गोगामेडी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता जताई।
वहीं पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने अपराधियों के खिलाफ एकजुटता का आह्वान किया।
महिपाल सिंह मकराना ने आमजन को संगठित होने की जरूरत बताई। खो खो संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह पलाड़ा ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
धमकी पीड़ित विजय सिंह पलाड़ा ने कहा कि लगातार वॉइस मैसेज मिल रहे थे परिवार पर दबाव है लेकिन डरने वाले नहीं है और रंगदारी की प्रवृत्ति का विरोध जारी रहेगा धरने में डीडवाना कुचामन नागौर के साथ-साथ अजमेर जयपुर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। धरना स्थल पर पहुंचे जिला कलेक्टर महेंद्र खडगावत व एसपी ने गैंगस्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधि मंडल ने स्थानीय में वार्ता के दौरान कानून व्यवस्था रमेश रूल ने हत्याकांड और बढ़ती नशे की प्रवृत्ति प्रतीक की नाराजगी जताई आंदोलन के समर्थन में शहर में दोपहर 1:00 बजे तक पूर्ण बंद रहा सब्जी फल मंडी तथा चाय की दुकान भी बंद रही साथ ही शहर में जगह जगह भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।
आंदोलन की झलकियां महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सभी समाज की मौजूदगी कुछ भाजपा नेताओं द्वारा अपनी सरकार पर सवाल व्यापारियों में भय का माहौल ओर रंगदारी देने की चर्चाएं प्रमुख रही।


