
गाजनगढ़ टोल प्लाजा पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान का आयोजन,
हेलमेट पहनना है जरूरी, वरना जिंदगी और मौत के बीच है सिर्फ दो पल की दूरी, फिरोज़ है
पाली: शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा जागरूकता अभियान के अन्तर्गत पाली कलेक्टर एलएन मंत्री जिला परिवहन अधिकारी विजय मीना,लोक निर्माण विभाग के मुख्य अधिशासी अभियंता राहुल पवार के निर्देशानुसार जोधपुर पाली हाइवे प्रबंधन के श्रीकांत के मार्गदर्शन में आज सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहन चालकों, राहगीरों और आम जन को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया। हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार दीपक को हवा से बचाने के लिए हाथ का सहारा आवश्यक होता है। उसी प्रकार भारत की सड़कों पर परिवार के प्रत्येक सदस्य की सुरक्षा के लिए बचपन से ही हेलमेट पहनने की आदत डालना आवश्यक है। साथ टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों को निशुल्क रेडियम का वितरण किया। इस मौके पर नुसरत खान, अंडाराम कालू, सहित टोल कर्मचारी उपस्थित रहे।


