A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

जन चौपाल का कांग्रेस द्वारा किया गया आयोजन, मनरेगा बचाओ महासंग्राम अभियान को लेकर हुई चर्चा

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रम मनरेगा बचाओं महासंग्राम एवं वार्ड कमेटीयों के गठन को लेकर नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के तत्वाधान में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान वार्ड स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूती को लेकर वार्ड कमेटियों का गठन किया गया तथा जन चौपाल में आई समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निराकरण करानें व जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होता है। ब्लॉक एवं वार्ड कमेटियों के माध्यम जन सेवा से जुड़कर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों तथा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के साथ ही बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराधों के खिलाफ पूरी ताकत के साथ आवाज उठाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्रीमति रेखा चौधरी,संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,कांग्रेस नेता दीपक दुबे, एडवोकेट कमलेश ठाकुर,विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा आदि ने नव नियुक्त वार्ड अध्यक्ष श्रीकांत दुबे,आशुतोष तिवारी, सुनील चौधरी,संजय आदि का माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी ने किया एवं आभार कांग्रेस नेता मनोज राय ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमन्त लारिया,मदन सेन, अजय अहिरवार,महेश सेन,बिहारी कुर्मी,पप्पू सेन,महेश अहिरवार, मनोज गुप्ता,अजय बमदेले, कल्याण सिंह,देशराज यादव,रानू तिवारी, विकास यादव,दीपक सिंह, कपिल दुबे,श्याम सुंदर आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!