मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: बरगवा में निर्माणधीन सिविल हॉस्पिटल का कलेक्टर ने किया अवलोकन। निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने संबंधित एजेंसी को दिए निर्देश।

 

 

सिंगरौली: बरगवा में निर्माणधीन सिविल हॉस्पिटल का कलेक्टर ने किया अवलोकन।

निर्माण कार्य को समय पर पूर्ण करने संबंधित एजेंसी को दिए निर्देश।

 

सिंगरौली 17 फरवरी 2026: कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा अपने बरगवा भ्रमण के दौरान 15 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे 50 बेड की क्षमता वाले सिविल हॉस्पिटल का अवलोकन किया गया। अवलोक के दौरान कलेक्टर ने स्वयं से निर्माण कार्यो के गुणवत्ता की जॉच की तथा संबंधित कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिए कि हस्पिटल का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराये। उन्होने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लगने वाली सामग्रियो की लैब के माध्यम से नियमित जॉच कराया जाना सुनिश्चित करे। मौके स्थल पर कलेक्टर ने हस्पिटल में समुचित जल व्यवस्था हेतु कार्यपालन यंत्री पीआईयू को निर्देश दिए कि जल निगम से समन्वय बनाकर क्षेत्र में संचालित वृहद जल योजना के तहत वाटर संप्लाई हेतु कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करे।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने की स्थिति में संबंधित संविदाकर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यपालन यंत्री को निर्माण कार्य की लगातार मानीटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराया जा सके। वही कलेक्टर द्वारा निर्माणाधीन सिविल हॉस्पिटल परिसर में डम्प किए गये फ्लाईएस को देखकर नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होने तत्काल संबंधित संविदाकार को निर्देश दिए कि आज ही डम्प साईट में मिट्टी का भराव कर फ्लाईएस की लेवलिंग किया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही सड़क पर पानी का छिड़काव भी कराये।

Back to top button
error: Content is protected !!