
सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *जिले में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सागर तहसील अंतर्गत आपचन्द में खनिज विभाग द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया गया। जब्त वाहन को थाना सनोधा में खड़ा कराया गया है। खनिज अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जावेगा। जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

