A2Z सभी खबर सभी जिले की

खादी वस्त्र खरीदने तथा स्वदेशी अपनाने की अपील को देखते हुए केंद्रीय मंत्री एम एस एम ई जीतन राम मांझी जी के अध्यक्षता मे आज होटल वेलकम (आई टी सी )बोधगया मे एक बैठक का आयोजन किया गया l

महात्मा गाँधी द्वारा लगातार देशवासियों से खादी एवं स्वदेशी अपनाने का आग्रह एवं इसी विचार से ओतप्रोत माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कई बार लोगों से विशेषकर युवाओं से खादी वस्त्र खरीदने तथा स्वदेशी अपनाने की अपील को दृष्टिगत रखते हुए माननीय केन्द्रीय मंत्री एमएसएमई, श्री जीतन राम मांझी जी के अध्यक्षता में आज दिनांक 17.02.2026 को होटल वेलकम (आई.टी.सी.), बोधगया में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बोधगया में “खादी ग्लोबल शो रूम” खोले जाने हेतु जगह के चयन एवं संबंधित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। माननीय केन्द्रीय मंत्री एमएसएमई के द्वारा यह बताया गया कि बोधगया अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल होने के कारण सालो भर अपने देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों का आना लगा रहता है। खादी को अंतर्राष्ट्रीय पहचान देने की दिशा में “खादी ग्लोबल शो रूम” के माध्यम से प्रदर्शन सह बिक्री को गति प्रदान किया जाएगा। “खादी ग्लोबल शो रूम” खोले जाने हेतु भूमि का निरीक्षण किया गया एवं जानकारी प्रदान की गयी की भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

उक्त बैठक में माननीय केन्द्रीय मंत्री एमएसएमई के साथ-साथ श्रीमती रूप राशि, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, श्री विपुल गोयल, संयुक्त सचिव, सुक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ० मोहम्मद हनीफ मेवाती, राज्य निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, पटना, श्री सेंथिल कुमार सी.बी., उप निदेशक, खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मुम्बई, डॉ० निलेश रामचन्द्र देवरे, सचिव (पर्यटन), पर्यटन विभाग, बिहार सरकार, श्री अमन समीर, निदेशक (एमएसएमई), बिहार सरकार, श्री शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, गयाजी, डॉ० विद्यानंद सिंह (आईएएस), मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना, श्री बिनोद कुमार, प्रबंधक भारत पर्यटन विकास निगम, भारत सरकार, श्री आर. के. चौधरी, निदेशक, डीएफओ, पटना एवं सुश्री बंदना, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, गयाजी ने भाग लिया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!