A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

NTF के तहत शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में 5 दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय महाविद्यालय मकरोनिया में राष्ट्रीय कार्य बल (NTF) एवं उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम के अंतर्गत तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के परिपालन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास को ध्यान में रखते हुए पांच दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर प्राचार्य डॉ. ए. सी. जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग और ध्यान को जीवन में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रश्मि यादव ने आगामी पांच दिनों में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों—योग, ध्यान, तनाव प्रबंधन, माइंडफुलनेस सत्र एवं आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह ठाकुर, डॉ. दिव्या गुरु एवं डॉ. सुनील विश्वकर्मा ने भी अपने प्रेरक विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य प्रशिक्षक एवं अतिथि वक्ता श्रीमती सीलू श्रीवास्तव द्वारा योग एवं ध्यान से संबंधित व्यावहारिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन उमंग एवं एनटीएफ संयोजक तथा राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रा इकाई प्रभारी डॉ. रश्मि यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नोडल अधिकारी जितेन्द्र राजपूत द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं समस्त शैक्षणिक स्टाफ की सक्रिय भागीदारी रही।N

Back to top button
error: Content is protected !!