
प्रेस नोट
वंदे भारत न्यूज़
सरदारपुर क्षेत्र में किसानों की गेहूं समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग तेज
सरदारपुर क्षेत्र के किसानों में इस समय गेहूं के भाव को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि खेती लगातार महंगी होती जा रही है, जबकि फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती लाभ का व्यवसाय न रहकर घाटे का सौदा बनती जा रही है।
किसानों के अनुसार हर वर्ष गेहूं की फसल की शुरुआत में बाजार भाव लगभग 3000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच जाता था, लेकिन इस वर्ष शुरुआती दौर में ही गेहूं लगभग 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
हालांकि शासन द्वारा इस वर्ष गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, लेकिन किसानों का कहना है कि यह मूल्य भी उनकी लागत के अनुरूप नहीं है और वे इससे संतुष्ट नहीं हैं।
सरदारपुर क्षेत्र के किसानों की मांग है कि गेहूं का भाव न्यूनतम 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए तथा शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर प्रभावी खरीदी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य मिल सके।
किसानों ने सरकार से मांग की है कि कृषि लागत, मजदूरी, खाद, बीज और सिंचाई खर्च को ध्यान में रखते हुए समर्थन मूल्य में पुनर्विचार किया जाए।
— श्रीकांत पटेल
रिपोर्टर, Vande Bharat News Channel
सरदारपुर, जिला धार

