
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 17 फरवरी 2026
* आईसीसी- टी20 विश्व कप 2026, पुरुष वर्ग *
–>आस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप2026 पुरुष वर्ग लीग राउंड से बाहर हो गई है। आज 17 फरवरी मंगलवार को जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होने वाला मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है। जानकारी अनुसार कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में मैच का टाॅस नहीं हो पाया है। बारिश के चलते मैच रद्द हो गया। और इसके साथ ही जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में पहुंच गई है।
मालूम हो कि एक दिन पहले ही आस्ट्रेलिया की टीम श्रीलंका के साथ हुए मैच में 8 विकेट से हार गई थी। अब आस्ट्रेलिया को 20 फरवरी को ओमान के साथ मैच खेलना है, इस मैच को जीतकर भी टीम अगले दौर में नहीं पहुंच पायेगी। आस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार ग्रूप से बाहर हुई है। इसके पूर्व वर्ष 2009 में आस्ट्रेलियाई टीम रिकी पोंटिंग की कप्तानी में लीग राउंड से बाहर हुई थी अभी मौजूदा विश्व कप में यह पहला मैच रद्द हुआ है। ग्रूप बी में श्रीलंका की सुपर-8 में पहुंच गया है। प्रत्येक ग्रूप से दो टीम को सुपर-8 में पहुंचना होगा। ओमान की टीम भी पहले ही बाहर हो गई है। दूसरे स्पाॅट के लिए जिम्बाब्वे, आस्ट्रेलिया, आयरलैंड की दोंड चल रही है। जिम्बाब्वे टीम के पास चार अंक हैं , आस्ट्रेलिया , आयरलैंड के पास दो दो अंक हैं। मैच रद्द हो जाने अब जिम्बाब्वे टीम को एक अंक मिलेंगे। इस हालत मे आस्ट्रेलिया टीम अपना अंतिम मैच जीत भी जाती है तो भी जिम्बाब्वे टीम से आगे नहीं बढ़ सकेगी। ।। देखते रहिए हमारा vandebharatlivetvnews.com यूट्यूब चैनल चैनल को लाईक करें, सब्सक्राइब करें मोबा•-: 8269286621






