A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

नगर निगम चुनाव में आलम गिर खान ने झोंकी ताकत, सिजुआ पहुंच मंत्री हाफिजूल हसन ने किया जनसंपर्क

*वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रत्याशी आलमगीर खान ने झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन को गुलदस्ता देकर स्वागत किया*

धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रत्याशी आलमगीर खान के पक्ष में प्रचार करने सोमवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजूल हसन सिजुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिजुआ, जोगता में जनसंपर्क कर

वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रत्याशी आलमगीर खान के समर्थन में मतदान करने की अपील की। उनके साथ
आलमगीर खान और कई स्थानीय नेता मौजूद थे।

इस मौके पर मंत्री हाफिजूल हसन ने कहा की वार्ड नंबर 7 के पार्षद प्रत्याशी आलमगीर खान को साइकिल पंप छाप क्रमांक संख्या 5 पर मोहर लगाकर आप सभी अपना आशीर्वाद दे उन्होंने अपने क्षेत्र का विकाश करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास की गति को आगे बढ़ाने के लिए एक बार उन्हें मौका देना जरूरी है।

प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर नेताओं ने क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं और नगर के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं जनसंपर्क में उत्साह का माहौल बना रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!