A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज :- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करही नगर स्थित Bank of India में चोरी की कोशिश से सनसनी फैल गई है।

खरगोन से इस वक्त की बड़ी खबर…
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर करही नगर स्थित Bank of India में चोरी की कोशिश से सनसनी फैल गई है।
वॉइस ओवर / पैकेज:
जानकारी के अनुसार, अज्ञात बदमाशों ने बैंक के शौचालय की वेंटिलेशन खिड़की उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया।
सुबह करीब 8:30 बजे बैंक खुलने पर कर्मचारियों ने दरवाजा टूटा देखा, जिसके बाद तत्काल शाखा प्रबंधक आशुतोष आनंद को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी Rajendra Ingle पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बैंक परिसर का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, बदमाश बैंक परिसर में प्रवेश तो कर गए थे, लेकिन किसी भी प्रकार की धनहानि नहीं हुई है। प्रथम दृष्टया मामला चोरी के प्रयास का बताया जा रहा है।
क्लोजिंग लाइन:
फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश जारी है।
महेश्वर से दरियाव वासुरे की रिपोर्ट,
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़।

Back to top button
error: Content is protected !!