A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

खरगोन न्यूज :- महेश्वर विधानसभा के करही ब्लॉक में अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

महेश्वर विधानसभा के करही ब्लॉक में अनुसूचित जाति विभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । यह बैठक संगठन सृजन के तहत जिला अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर सम्पन्न हुई। बैठक में मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष जिला खरगोन प्रभारी श्री नितेश आडतिया जी की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपने सम्बोधन में श्री नितेश आड़तिया जी ने कहा की पहले अनुसूचित जाति विभाग में किसी प्रमुख नेता की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष एवं संगठन का चयन हो जाता था । लेकिन अब संगठन में अंतिम पंक्ति में बैठा कार्यकर्ता भी अपनी कार्यक्षमता, प्रतिभा के बल पर जिला अध्यक्ष बनने का अवसर प्राप्त करेंगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि संगठन ग्रामीण और निचले स्तर तक की रूपरेखा तैयार की गई है । साथ यह भी कहा कि अब संगठन में निष्क्रियता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो जिला अध्यक्ष सक्रिय रुप से काम नहीं करेगा उसे हटा दिया जाएगा। निर्णय लिया गया की यहा से पेनल बनाकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी को भेजा जाएगा जहां पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप अहिरवार जी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी एवं मध्य प्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी जी , एवं जिला प्रभारी की उपस्थिति में दिनांक 22/02 2026 को प्रदेश कार्यालय में चर्चा कर चयन प्रक्रिया में जो फिट बैठेगा उसी को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा ।
इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे वर्तमान अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री किशोर भगवते जी खरगोन विधानसभा के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश खांडे जी , श्री अक्षय खोडे जी ,कड़वा कड़ोले जी,
सिटोले जी पूर्व सरपंच,मोहन अटूदे जी इंदर चावले जी,हरीश खेड़ेकर जी,सुगन पोरवाल जी,पूर्व जनपद सदस्य जगदीश खेड़ेकर जी, मोहन खेड़ेकर जी पूर्व सरपंच सुरेश दवाड़े जी हिरवे डॉ जी,नरेंद्र कृष्णन जी,राजेश जी बागोद,राकेश गंगारे जी, अमित जी बंडेरा,अशोक गाडगे जी,राहुल जगदले जी
समस्त साथी अ जा विभाग विधानसभा महेश्वर खरगोन .!

Back to top button
error: Content is protected !!