अन्य खबरेक्रिकेटखेलनागपुरमहाराष्ट्र

टी 20 विश्व कप 2026 श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी शुरू की

आस्ट्रेलिया/ श्रीलंका के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है

Vandebharatlivetvnews.com
सोमवार 16 फरवरी 2026
* टी20 विश्व कप मैच 2026(पुरुष वर्ग)*

—: टी20 क्रिकेट विश्व कप 2026(पुरुष वर्ग), मैच का 30वां मुकाबला आज सोमवार को आस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मध्य पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज सोमवार शाम सात बजे मैच आरंभ हुआ, श्रीलंका की टीम नै टाॅस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार आस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की टीम में वापसी हो गई है। आस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी शुरू की और 2 ओवर के बाद बिना विकेट नुकसान हुए 25 रन बनाए। इस वक्त तक टीम की ओर से मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड खेल रहे थे। जानकारी अनुसार मैच के तीसरे ओवर में मथीश पथिराना को चोट लगने के कारण मैदान से जाना पड़ गया। उनकी जगह पर दसुन शनाका ने ओवर को पूरा किया।।आस्ट्रेलियाई की टीम में तीन बदलाव किए गए। मिचेल मार्श, कूपर कोनोली , जेवियर बार्टलेट को टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका और आस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी-: श्रीलंका की टीम-: कप्तान- दसुन शनाका, पथुम निसांका, कुशल परेरा, कुसल मेंडिस, कमिंडु मेंडिस, पवन रत्नायके, दुनिथ वेल्लागे, दुशन हेमंथा, महीश तीक्षणा,दुष्मंथा चमीरा, मथीश पथिराना। आस्ट्रेलिया की टीम-: कप्तान- मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, जोस इंग्लिश, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्क्स स्टोयनिस, टिम डेविड, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस एडम जम्पा। आस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के 5वें ओवर में पचास रन पूरे किए। मिचेल मार्श ने दसुन शनाका की अंतिम गेंद पर रन लेते हुए टीम के पचास रन पूरे किए। आस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के पॉवर प्ले में बिना किसी नुकसान के 70रन पूरे कर लिए। इस वक्त तक मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड खेल रहे थे। मैच के आठवें ओवर में ट्रेविस हेड ने अपने पचास रन पूरे किए। ।उन्होंनें 27 गेदों अपना अर्धशतक पूरा किया। मैच के नौवें ओवर में आस्ट्रेलिया टीम का पहला विकेट गिरा। यहां पर ट्रेविस हेड ने 56रन बनाते हुए आउट हुए। वे श्रीलंका के कुसल मेंडिस के हाथों कैच आउट हो गए। आस्ट्रेलिया की टीम ने मैच के 8•5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 104रन बनाए। मैच के दसवें ओवर में आस्ट्रेलिया टीम का दूसरा विकेट गिर गया।यहां पर कैमरन ग्रीन रन बनाकर आउट हो गए, वे कूसल मेंडिस के हाथों कैच आउट हो गए।
आस्ट्रेलियाई टीम ने मैच के दसवें ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 110 बना लिए। कैमरन ग्रीन(3रन) को दुनिथ ने विकेटकीपर पर कुसल मेंडिस ने स्टंपिंग किया। जिम्बाब्वे से 23 रनों से हारने के बाद आस्ट्रेलिया की टीम आज के मैच में श्रीलंका के साथ मैदान में उतरी। मैच के 13वें ओवर में आस्ट्रेलिया टीम का 4था विकेट गिरा, यहां पर टिम डेविड छह रन बनाकर आउट। हो गए। उन्हें कमिंडु मेंडिस ने दुशन हेमंथा के हाथों कैच आउट करा दिया। आस्ट्रेलिया टीम मैच के 12•4ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 130 रन तक पहुंची। टी20 विश्व कप पुरुष वर्ग का 30वां मैच आज श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के बीच श्रीलंका के पल्लेकेले स्टेडियम में शाम सात बजे शुरू हुआ। श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी शुरू की। आस्ट्रेलिया टीम ने मैच के 15वें ओवर में 150 रन पूरे किए। आस्ट्रेलिया टीम ने 16•2ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 160 रन पूरे किए। ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दुशन हेमंथा ने पथुम निसाका के हाथों से कैच आउट करवा दिया।आस्ट्रेलियाई टीम 17•5 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174रन पर पहुंची। मैच के 18वें ओवर मेः में आस्ट्रेलिया का छठवां विकेट गिरा। यहां पर जोश इंग्लिश 27रन बनाते हुए आउट हुए। उन्हें दुष्मंथा चमीरा ने कैच आउट करवा दिया। आस्ट्रेलिया टीम का 19वें ओवर में सातवां विकेट भी गिर गया। यहां पर कूपर कॉनोली तीन बनाकर आउट हुए। उन्हें महीश तीक्षणा ने कैच आउट करवाया। आस्ट्रेलिया ने 19 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 177 बनाए। कप आस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रन बनाते हुए सभी विकेट खो दिए। ओपनर ट्रेविस हेड 56रन और मिचेल मार्श 54 रन की पारी खेली। इस तरह टी20 विश्व कप 2026 के 30 मैच में आस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाज भी करते हुए 20 ओवर के खेल मे सभी विकेट खोकर 181रन बना पाई और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य दिया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!