A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

शिवनाथ नदी पर संकट: पचपेड़ी क्षेत्र में दर्जनों अवैध ईंट-भट्टों से बढ़ा बाढ़ और कटाव का खतरा

शिवनाथ नदी पर संकट: पचपेड़ी क्षेत्र में दर्जनों अवैध ईंट-भट्टों से बढ़ा बाढ़ और कटाव का खतरा

संतनु कुमार कुर्रे रिपोर्टर बिलासपुर जिला से

शिवनाथ नदी पर संकट: पचपेड़ी क्षेत्र में दर्जनों अवैध ईंट-भट्टों से बढ़ा बाढ़ और कटाव का खतरा

 

 

पचपेड़ी । तहसील क्षेत्र के शिवनाथ नदी के किनारे दर्जनों अवैध ईंट-भट्टों का संचालन खुलेआम जारी है। नदी तट से बड़े पैमाने पर मिट्टी की अवैध खुदाई ने न केवल नदी के अस्तित्व को खतरे में डाल दिया है, बल्कि आसपास के गांवों में कटाव और बाढ़ का जोखिम भी कई गुना बढ़ा दिया है।स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम कुकुरदी, गोपालपुर, जोंधरा, भिलौनी, शिवटीकारी, हरदी मनवा, मचहा, आमगांव, आमाकोनी, डोमगांव, कोकड़ी और रहटाटोर के आसपास अवैध भट्टों का जाल फैला हुआ है। दिन-रात मिट्टी की खुदाई और धुएं का गुबार पर्यावरणीय मानकों को खुली चुनौती दे रहा है।

जिससे नदी किनारे गहरी खुदाई से तटबंध कमजोर हो रहे हैं।

बरसात के मौसम में जलस्तर बढ़ने पर आसपास के खेतों और बस्तियों में पानी घुसने की घटना बढ़ जाती है। साथ ही कृषि भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है।अवैध खनन और बिना अनुमति संचालित भट्टों से राजस्व विभाग और खनिज विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। रॉयल्टी और कर की चोरी से शासन को लाखों की हानि पहुंच रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। यदि समय रहते रोक नहीं लगी तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम गंभीर होंगे,नदी का प्राकृतिक प्रवाह बाधित होगा,भूजल स्तर प्रभावित होगा पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ेगा।ग्रामीणों की मांग की है कि अवैध ईंट-भट्टों पर तत्काल कार्रवाई हो।नदी तट से मिट्टी की खुदाई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

राजस्व और खनिज विभाग संयुक्त जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई करे।यदि प्रशासन अब भी नहीं जागा, तो शिवनाथ नदी का अस्तित्व और हजारों ग्रामीणों की सुरक्षा दोनों खतरे में पड़ सकते हैं।

 

इस मामले में पचपेड़ी तहसीलदार नीलम पिस्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जानकारी संज्ञान में आया है,जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!