A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Sonbhadra news:महुली में निकली शिव बारात, धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह

महुली में निकली शिव बारात, धूमधाम से सम्पन्न हुआ शिव-पार्वती विवाह
सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र में धार्मिक आस्था का उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों श्रद्धालु रहे मौजूद
सोनभद्र जनपद के दुद्धी तहसील अंतर्गत दुद्धी क्षेत्र के महुली शनिचर बाजार स्थित शिव मंदिर महुली से भव्य पूजा-अर्चना के साथ भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। बारात में भूत, पिशाच, देवी-देवताओं की झांकियों के साथ ग्रामीण श्रद्धालु नाचते-गाते गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए।
बारात मंदिर परिसर से निकलकर स्टेशन रोड होते हुए महुली खेल मैदान पहुंची, जहां विशाल पंडाल में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मानसिंह गोंड ब्लाक प्रमुख म्योरपुर ने बाबा भोलेनाथ एवं माता पार्वती का आशीर्वाद लिया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया।
मुख्य अतिथि का संबोधन
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव त्याग, करुणा और सरलता के प्रतीक हैं तथा हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष उदय शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी उर्फ बबलू चौधरी ने समस्त पदाधिकारियों एवं सहयोगकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राकेश कुमार कन्नौजिया पत्रकार एवं प्रधानाचार्य, आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज महुली द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पंकज गोस्वामी, अमरेश कुमार कन्नौजिया, विकास कुमार कन्नौजिया, विकास कुमार विक्की, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, पंकज कन्नौजिया, राजू शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, पप्पू यादव, अरुण गुप्ता, नितेश कुमार कन्नौजिया, नितेश कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!