A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का लगा तांता सैलाब, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात जुन्नारदेव

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का लगा तांता सैलाब,

धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात

जुन्नारदेव

महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से भक्तों ने पूजा पाठ कर पहली पायरी में जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया
भक्तों ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालु उपवास रखकर भजन-कीर्तन में मुग्ध हुए।मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजावट की गई। नगर में भव्य शिव बारात निकाली, जिसमें भगवान शिव का रुप धारण कर भूत पिशाच जमकर थिरके मनमोहक झांकी सजाई डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों के बीच बारात पूरे नगर का भ्रमण कराया। श्री गौ रक्षा सेवा समिति द्वारा बारात को ऐतिहासिक और भव्य बनाया गया। शिव बारात नगर से होकर विशाला मंदिर पहुंची जहां विवाह सम्पन्न हुआ।
इधर, महाशिवरात्रि मेले को लेकर शासन-प्रशासन ने उमदा व्यवस्था बनाई भारी वाहनों का रुट डायवर्ट कर पहली पायरी मे श्रद्धालु को कोई परेशानी नही हुई जगह जगह पुलिस और कोटवार की तैनाती रही।

Back to top button
error: Content is protected !!