A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

महाशिवरात्रि पर्व पर बरमंडल के अन्नपूर्णा माता मंदिर से बगीचे में विराजित बाबा महांकाल मंदिर तक बारात निकाली गई। मंदिरों में आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की गई

 

धार जिला ब्योरो गोपाल मारु की रिपोर्ट 9993454360

सरदारपुर – महाशिवरात्रि पर्व रविवार को जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास से मनाया गया। बरमंडल बगीचे में विराजित श्री महाँकालेश्वर मंदिर में बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मां अन्नपूर्णा माता मंदिर से बाबा की भव्य बारात बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण के पश्चात महाँकालेश्वर मंदिर पहुंची । बाबा की बारात में शिवभक्त नृत्य करते हुए अगवानी कर रहे थे। बगीचे में स्थित अतिप्राचीन बाबा महाँकालेश्वर मंदिर में बाबा की बारात के पहुंचने पर पुष्पवर्षा के साथ बारात का स्वागत किया गया। विधि विधान से बाबा भोलेनाथ व माता पार्वती विवाह संस्कार संपन्न हुआ। वही ग्राम के श्री राम रामेश्वर धाम मंदिर में विराजित शंकर भगवान, पीपलेश्वर महादेव , गणेश मंदिर में विराजित बाबा भोलेनाथ , जीवाझिरी में विराजित झिरेश्वर महादेव , अन्नपूर्णा माता मंदिर में विराजित अन्नपूर्णेश्वर महादेव , भवानी माता मंदिर में विराजित भवानीशंकर महादेव , नृसिंह मंदिर में विराजित बाबा महादेव , मठ में विराजित बड़केश्वर महादेव , शासकीय हॉस्पिटल के पीछे विराजित भोलेनाथ मंदिर में भी बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया। अलसुबह से ही शिवालयों में शिवभक्तो की भीड़ लग गई थी। शिवालयों में आकर्षक साज सज्जा के साथ विद्युत सज्जा की गई। शाम को शिवालयों में महाआरती के पश्चात महाप्रसादी वितरित की गई। मंदिरों में भक्तो का तांता लगा रहा वही रात्रि में मंदिरों में भजन कीर्तन किए गए।

Back to top button
error: Content is protected !!