A2Z सभी खबर सभी जिले की

बैस परिवार एकता महासंघ का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

सीधी । आज बैस परिवार एकता महासंघ मध्यप्रदेश के द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ यह कार्यक्रम चौगनहा में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित व्यवसाई अरविंद सिंह बैंस रहे जिसमे उन्होंने कहा की समाज का विकास का मुख्य आधार शिक्षा ही है समाज को उच्च शिक्षा की ओर ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष एड सुखेंद्र सिंह बैंस,प्रदेश सचिव उमा शंकर सिंह बैंस,प्रदेश संरक्षक एड राजमणि सिंह,सह संरक्षक लक्ष्मण सिंह बैंस,सरपंच बड़ेशर उमादत्त सिंह बैंस,मंच पर उपस्थित होकर समाज में फैली कुरीतियां,नशामुक्ति,समाज में एकता ,राजनीति उत्थान,संगठन विस्तार,सहित कई अन्य बिंदुओं को मंच के माध्यम से रखा था कार्यक्रम में बैंस परिवार समाज के सीधी,सिंगरौली,शहडोल,मैहर, बुडवा,ब्यौहारी से सैकड़ों कार्यकर्ता,सामाजिक बंधु उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए,इस कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता,अधिवक्ता,प्रोफेसर, डॉक्टर,शिक्षक,महिला,पंचायत प्रतिनिधि,युवा कार्यकर्ता मौजूद होकर आगामी समय में समाज के उत्थान और विकास के साथ साथ आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किए!! इस दौरान ड्रा महेंद्र सिंह काला हिरण,अश्वनी सिंह,धीरेन्द्र सिंह बैंस सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!