
*धनबाद :* झालसा एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बालकृष्ण तिवारी के आदेशानुसार रविवार को मंडल कारा धनबाद में जेल अदालत का आयोजन किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि जेल अदालत मे न्यायिक दंडाधिकारी ऋषि कुमार एवं रेलवे के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मनोज कुमार के समक्ष पांच मुकदमों को सुनवाई के लिए रखा गया था, जिसमें से सुनवाई के पश्चात एक मुकदमे का निष्पादन कर एक बंदी को रिहा करने का आदेश दिया गया।इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी ने बंदीयों के बीच विभिन्न कानून की जानकारी दी ।
इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ कुमार में विमलेंदु,डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल नीरज गोयल, कन्हैयालाल ठाकुर ,सुमन पाठक,स्वाति कुमरी, सहायक अजय कुमारसौरव सरकार, अरूण कुमार पीएलवी उज्जवल कुमार, राजेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।





