A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

25 किलोमीटर चलकर महिलाएं छेड़ने आता था;पुलिस ने किया गिरफ्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकजकथुरिया बहादराबाद हरिद्वार 

                    (उत्तराखंड) 

हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे मनचले को गिरफ्तार किया जिसका मकसद ही महिलाओं व युवतियों को छेड़ना और उन पर फब्तियां कसना। इसके लिए आरोपी 25 किलोमीटर का सफर तय कर हरिद्वार आता था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक बीते कल कनखल निवासी एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते बताया कि जब वह अपनी साथियों के साथ टहलने के लिए सिंहद्वार के पास नहर पटरी पर जाती है तो एक व्यक्ति महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें व छिंटाकशी करता है।

महिला सम्बन्धित अपराध पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज सुबह जैसे ही वह सिंहद्वार स्थित नहर पटरी पर पहुंचा और अपनी हरकते दोहराने लगा तभी घात लगाए बैठे पुलिसकर्मियों ने आरोपी को दबोच लिया और थाने ले आई।

पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह स्वीकार करते हुए अपना नाम पता प्रभाकर मिश्रा निवासी रामनगर, मकतूलपुरी थाना गंगनहर, रुड़की बताया। आरोपी का बीएनएस की धारा 75.79 के तहत चालान कर दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!