A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

Rajpal Yadav Bail: राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, इस दिन अगली सुनवाई 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार

                 (उत्तराखंड)

Rajpal Yadav Bail: कॉमेडियन और बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को फाइनली दिल्ली हाईकोर्ट से आंतरिक जमानत मिल गई है। बता दें कि अभिनेता को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दी गई है। राजपाल यादव की तरफ से बेल की अपील की गई। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

बताते चलें कि चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की आज कोर्ट में सुनवाई थी। जिसपर दिल्ली हाई कोर्ट ने उनके वकील को अंतरिम जमानत के लिए एक अल्टीमेटम दिया था। कोर्ट ने कहा कि दोपहर 3 बजे तक प्रतिवादी के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवाना होगा।

जिसके बाद ही उन्हें आपको रिहा किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हो पाता है तो कल सुबह इस मामले पर सुनवाई होगी। ऐसे आज सुनवाई करने हुए फाइनली कोर्ट से उन्हें अतंरिम जमानत मिल गई है। 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

क्या है Rajpal Yadav Cheque Bounce Case?

बताते चलें कि राजपाल यादव ने नौ करोड़ रूपए के चेक बाउंस केस को लेकर तिहाड़ जेल में बंद है। पांच फरवरी से राजपाल जेल में बंद है। इससे पहले 12 फरवरी को सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को फटकार लगाई थी।

कोर्ट ने कहा कि अभिनेता ने अपने पैसे वापस करने वाले अपने पहले के वादे को पूरा नहीं किया, इसी वजह से वो जेल में बंद है। एक्टर ने अपनी भतीजी की शादी को लेकर कोर्ट से जमानत की अपील की थी। हालांकि कोर्ट ने बेल की सुनवाई को टाल दिया था।

साल 2010 का है मामला

साल 2010 में उन्होंने डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘अता पता लापता’ (2012) के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ लिए थे। इस रकम को वो चुका नहीं पाए। जिससे कानूनी लड़ाई शुरू हुई। अप्रैल 2018 में उन्हें इस मामले को लेकर मैजिस्ट्रियल कोर्ट ने दोषी ठहराया था। अब ये रकम बढ़कर नौ करोड़ हो गई है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!