A2Z सभी खबर सभी जिले कीछत्तीसगढ़पेन्ड्रारोड जिला GPM (गौरेला पेंड्रा मरवाही )

गौरेला पेन्ड्रा मरवाही में स्कूल संचालन का समय बदल दिया गया है।

16 मार्च से सभी स्कूल सुबह 07:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, रविवार 15 मार्च 2026

जीपीएम==-: गौरेला पेन्ड्रा मरवाही जिले में सभी स्कूलों का समय बदला गया है। जीपीएम जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में परिपत्र भी जारी कर दिया है। नये आदेश के अनुसार अब जिले के सभी स्कूल 16 मार्च 2026 से सुबह 07:30 बजे लेकर 11:30 बजे तक संचालित होंगे। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार यह आदेश जीपीएम जिले के सभी प्राथमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं पर लागू रहेगा। इनमे शासकीय एवं अशासकीय दोनों प्रकार के स्कूलों शामिल हैं। जारी किए गए परिपत्र में यह बताया गया कि 16 मार्च 2026से प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों की वार्षिक परीक्षाएं आरंभ होने वाली हैं। परीक्षाओं को केन्द्रीकृत समय सारीणी के अनुसार संचालित किये जाने के लिए स्कूलों का समय परिवर्तन किया गया है। जारी किया गया परिपत्र सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों शासकीय हाई और हायर सेंकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों , शासकीय प्राथमिक पूर्व माध्यमिक शालाओं के प्रधान पाठकों को भेजा गया है। बोर्ड की परीक्षाएं , मूल्यांकन कार्य इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। 20260315 103126

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!