A2Z सभी खबर सभी जिले की

फेसबुक पर बातें फिर शादी का झांसा… महिलाओं को बनाता था शिकार, खुद पत्नी ने खोली पोल

फेसबुक पर बातें फिर शादी का झांसा… महिलाओं को बनाता था शिकार, खुद पत्नी ने खोली पोल

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद 

पंकज कथूरिया बहादराबाद हरिद्वार 

                     (उत्तराखंड)

Vande Bharat, February,16, 2026
 

शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल ये पूरा मामला कर्नाटक के मंगलुरु का है। जहां विदेश में काम कर रहे एक युवक ने कई महिलाओं को ठंगा। पहले अपने प्रेम जाल में फंसाता था और उसके बाद उन्हें ठगता था। इस बात का खुलासा खुद उसकी पत्नी ने किया है। पीड़िता प्रीति ने आरोपी पति मनीष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

फेसबुक पर बातें फिर शादी का झांसा… महिलाओं को बनाता था शिकार
सोशल मीडिया के दौर में शादी से धोखाधड़ी के मामले तेज हो गए हैं। फेसबुक के जरिए पीड़िता प्रीति की मनीष से पहचान हुई। दोनों की शुरूआत में सामान्य बातचीत थी। हालांकि धीरे-धीरे ये बातचीत प्रेम संबंध में बदल गई। जिसके बाद मनीष ने शादी का प्रस्ताव रखा और लड़की के ऊपर शादी का दबाव बनाने लगा।

शादी का बनाया दबाव
शादी से ठीक तीन पहले मनीष ने प्रीति को कॉल किया। जिसमें उसने बताया कि उसके पास पैसे नहीं हैं। शादी अगर नहीं हुई तो वो सुसाइड कर लेगा। इसी डर से प्रीति और उसके परिवार वालों ने शादी का पूरा खर्च उठाया। साथ ही मनीष को विदेश में नौकरी पाने के लिए दो लाख रूपए चाहिए थे, वो भी लड़की के परिवार वालों ने उसे दिए। इसके बाद वो वहां से दुबई चला गया। वहीं से वो बहरीन गया।

ऐसे ठगता था पैसे
हालांकि प्रीति को मनीष पर कुछ समय बाद शक होने लगा। जब उसने जांच की तो जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला था। पीड़िता को पता चला कि मनीष का इस शादी से पहले भी कई लड़कियों के साथ प्रेम संबंध था। वो उनसे पैसे लेकर उनसे धोखा देता था। उसके प्रीति के साथ भी यहीं किया।

खुद पत्नी ने धोखेबाज का किया पर्दाफाश
ये भी आरोप है कि जब पीड़ित महिलाएं मनीष से पैसे मांगती थीं तो वो ब्रेन ट्यूमर है कहकर बच निकलता था। रकम लौटाए बिना वो लड़कियों से संपर्क तोड़ देता था। प्रीति ने मंगलुरु महिला पुलिस स्टेशन में आरोपी मनीष के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। साथ ही उन महिलाओं की जानकारी भी पुलिस को सौंपी है जिन्हें मनीष ने ठगा था।

Back to top button
error: Content is protected !!