A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दिल का रखें ख्याल’ पर एक ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य वार्ता कार्यक्रम इटर्नल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।

दिल का रखें ख्याल’ पर एक ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य वार्ता कार्यक्रम इटर्नल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।

 


जयपुर, 13 फरवरी 2026: प्रगति फाउंडेशन जयपुर की संस्थापक एवं निदेशक श्रीमती प्रियंका गोयल के नेतृत्व में वैलेंटाइन डे थीम ‘दिल का रखें ख्याल’ पर एक ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य वार्ता कार्यक्रम इटर्नल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ। ”पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, चिकित्सा जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संवर्धन के लिए समर्पित इस संस्था का उद्देश्य चिकित्सा जागरूकता और जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम का संचालन एंकर माधुरी ने किया। इसमें वरिष्ठ परामर्शदाता एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा तथा इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. अनुराग गुप्ता मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में “ घूमर 2” के पोस्टर का विमोचन और क्राउन लॉन्च की घोषणा की गई, जिससे उपस्थित जनों में उत्साह बढ़ा।
डॉ. अनुराग गुप्ता ने इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के लाभ और मिनिमली इनवेसिव प्रक्रियाओं की संक्षिप्त एवं प्रभावी जानकारी दी, जिसके बाद प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ।
डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के महत्व को समझाया और डमी मॉडल पर सीपीआर का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम का समापन डॉक्टरों एवं विशिष्ट अतिथियों के सम्मान, नए सदस्यों के परिचय और वरिष्ठ सदस्यों के अभिनंदन के साथ हुआ। इसके पश्चात रैंप वॉक और रात्रिभोज का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम ज्ञान, जागरूकता और उत्सव का सुंदर संगम रहा, जो प्रगती फाउंडेशन की सामाजिक सेवा और सामुदायिक सशक्तिकरण के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक एवं निदेशक श्रीमती प्रियंका गोयल, उपाध्यक्ष ममता गोयल, सलाहकार रुचि साधवानी, अध्यक्ष उर्मिला न्याती, सांस्कृतिक अध्यक्ष भावना टंडन, मैनेजमेंट डायरेक्टर अनीता तथा ब्रांड आइकन माधुरी दुर्गानी ने किया।

Back to top button
error: Content is protected !!