सांसद रमेश अवस्थी के प्रस्ताव पर जेके सीमेंट समूह ने कानपुर को समर्पित की दो एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस*
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ !
कानपुर में जे.के. सीमेंट लिमिटेड ने आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बुनियादी ढांचे और संसाधनों को मजबूत करने के उद्देश्य सीएसआर कार्यक्रम के तहत कानपुर सांसद माननीय रमेश अवस्थी के विशेष आग्रह को स्वीकार्य करते हुए जीवन रक्षक इनिशिएटिव की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद रमेश अवस्थी जी ने शिरकत करते हुए कहा कि जेके सीमेंट समूह द्वारा उनके आग्रह पर कानपुर वासियों को अत्याधुनिक मेडिकल जनता को समर्पित की और कानपुर की जनता को राहत देने का काम किया इसके लिए जेके ग्रुप का आभार ।
सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक श्री राघवपत सिंघानिया से इस विषय पर दिल्ली में वार्ता हुई थी, जिसपर राघवपत सिंघानिया जी ने 2 माह का समय मांगा था और इस इनिसिएटिव को घरातल पर लाने का वादा किया था जो आज इनके द्वारा पूरा किया गया । बताते चले इस पहल के तहत प्री-हॉस्पिटल एमरजैंसी केयर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए माउंटेन मेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया को दो अत्याधुनिक एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस दान की गई। एंबुलेंस सेवा की शुरुआत सांसद, जेके समूह परिवार, समस्त वरिष्ठ अधिकारियों, द्वारा हरी झंडी के साथ की गई। इस दौरान जेके सीमेंट के प्रबंध निदेशक डॉक्टर राघवपत सिंघानिया, उप प्रबंधक निदेशक एवं मुख्य वित्त अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंडलायुक्त, केडीए वीसी, केडीए सचिव, सीएमओ समेत कई डाक्टर मौजूद रहे।
रमेश अवस्थी ने कहा है कि “जेके सीमेंट लिमिटेड जैसी स्थापित कंपनियां कॉर्पोरेट सिटिजनशिप का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। जेके समूह के द्वारा की गई यह पहल दर्शाती है कि मजबूत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से सामुदायिक विकास को गति दी जा सकती है और उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मिशन को सुदृढ़ बनाया जा सकता है, जिससे राज्य के समग्र विकास में सहायता मिलेगी।”
प्रबंध निदेशक डॉ. राघवपत सिंघानिया ने कहा है कि दिल्ली में माननीय सांसद जी से मुलाकात के दौरान इस इनिशिएटिव पर चर्चा हुई थी, जिसके बाद इस कार्यक्रम को अमल में लाने की तैयारी की गई जो आपके सामने है । राघवपत सिंघानिया ने आगे कहा कि कानपुर हमारे लिए केवल संचालन का केंद्र नहीं, बल्कि हमारा घर है। हमारा मानना है कि औद्योगिक विकास और सामुदायिक कल्याण साथ-साथ चलने चाहिए। इन ACLS एम्बुलेंसों के माध्यम से हम केवल वाहन नहीं दे रहे, बल्कि जरूरतमंदों को समय पर गुणवत्तापूर्ण आपातकालीन देखभाल का भरोसा दे रहे हैं। ऐसे में इस एनजीओ के साथ हमारी साझेदारी सुनिश्चित करती है कि इन संसाधनों का प्रभावी उपयोग हो। हमारा लक्ष्य है कि त्वरित चिकित्सा परिवहन की कमी के कारण किसी की जान न जाए।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश की 25लाख महिला लाभुकों के खाते मे प्रति लाभुक 10,000रूपये की दर से कुल 2500करोड़ की राशि का अंतरण डी बी टी के माध्यम से किया गया l
16/02/2026
देशभर में चर्च संपत्तियों पर न्यायपालिका का ऐतिहासिक शिकंजा (2024–2026)
16/02/2026
टी20 विश्व कप 2026- इंग्लैंड और इटली के बीच ईडन गार्डन मे मैच खेला जा रहा है।
16/02/2026
वाराणसी कचहरी में बम धमाके की धमकी के बाद हाई अलर्ट, जजों के चैंबर की सघन तलाशी
16/02/2026
बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई।
16/02/2026
दिल का रखें ख्याल’ पर एक ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य वार्ता कार्यक्रम इटर्नल हॉस्पिटल में संपन्न हुआ।
16/02/2026
25 किलोमीटर चलकर महिलाएं छेड़ने आता था;पुलिस ने किया गिरफ्तार
16/02/2026
महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं का लगा तांता सैलाब, धूमधाम से निकली भोलेनाथ की बारात जुन्नारदेव
16/02/2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले में करेंगे 12704.63लाख रूपये का लोकार्पण और शिलान्यास
16/02/2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जिले में करेंगे 12704.63लाख रूपये का लोकार्पण और शिलान्यास
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!