A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई।

अनव इंडस्ट्रीज के फैक्ट्री में टाइल्स और पुट्टी निमार्ण कार्य होता है

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 16 फरवरी 2026
* छत्तीसगढ सामाचार *
—-> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनव इंडस्ट्रीज में पेंट और टाइल्स व पुट्टी बनाने का काम किया जाता है। पेंट आदि बनाने के लिए बड़ी मात्रा में केमिकल का प्रयोग होता है। जानकारी के अनुसार केमिकल के कारण आग बहुत तेजी के साथ फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में आग लगने की यह घटना आज दोपहर करीब बारह बजे के आसपास की है। अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गई है आग बुझाने का प्रयास जारी है। फैक्टरी में आग लगने से उसके आसपास के क्षेत्र में धुआं धुआं हो गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार इस घटना मे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई हैह फैक्ट्री में रखे सामानों को नुकसान पहुंचा है। यह पूरी घटना सिरगिटटी पुलिस थानान्तर्गत का है। प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर से लगे हुए तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अनव इंडस्ट्रीज, जहां पर केमिकल के साथ ही पेंट, टाइल्स, पुट्टी आदि बनाने का काम किया जाता है। प्रतिदिन की तरह ही फैक्ट्री के कर्मचारी अपने कार्यों में लगे हुए थे, इसी दौरान फैक्ट्री के गोदाम के पास अचानक से आग की लपटें उठने लगी थी, और कुछ ही समय में यह आग गोदाम में ज्वलनशील सामानों पहुंच गई जिससे आग तेजी से फैल गई। इस हादसे मे किसी प्रकार की कोई जनहानि की खबर नही है। प्राप्त जानकारी अनुसार दमकल की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने के बाद आग को और फैलने से रोक लिया गया।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!