A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेमध्यप्रदेशसागर

तकनीकी दृष्टि और जन सरोकार का मेल है सरकार की विकास नीति- विधायक लारिया

सागर/वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 *मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण को नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने राज्य के सर्वांगीण विकास का ‘विजन डॉक्यूमेंट’ बताया है। श्री लारिया ने कहा कि यह अभिभाषण मात्र सरकारी उपलब्धियों का ब्यौरा नहीं है, बल्कि यह आने वाले समय के उस ‘विकसित मध्यप्रदेश’ की आधारशिला है, जिसका सपना हर प्रदेशवासी देख रहा है। विधायक प्रदीप लारिया ने अभिभाषण के तकनीकी पक्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार ने बुनियादी ढांचे (Infrastructure) के निर्माण में आधुनिकता और गुणवत्ता का जो मेल दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा, “सिंचाई परियोजनाओं का विस्तार और औद्योगिक गलियारों का सुदृढ़ीकरण यह दर्शाता है कि डॉ. मोहन यादव सरकार एक वैज्ञानिक सोच के साथ प्रदेश की भौगोलिक और आर्थिक स्थिति को बदल रही है। विधायक लारिया ने अपने वक्तव्य में जोर देकर कहा कि राज्यपाल के संबोधन में गरीब, किसान, महिला और युवाओं पर केंद्रित योजनाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि विकास का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तकनीकों के प्रयोग से किसानों की लागत कम होगी और लाभ बढ़ेगा। कौशल विकास और नए निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। राज्य की बड़ी विकास योजनाओं का सीधा सकारात्मक प्रभाव नरयावली विधानसभा की जनता के जीवन स्तर पर पड़ेगा।
लारिया ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सरकार विकास के ठोस रोडमैप के साथ आगे बढ़ रही है, तब नकारात्मक राजनीति के लिए कोई स्थान नहीं बचता। राज्यपाल जी का यह अभिभाषण उन सभी के लिए उत्तर है जो प्रगति की रफ्तार पर सवाल उठाते थे। राज्यपाल का अभिभाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को चरितार्थ करता है। यह एक संकल्प है—भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और समृद्ध मध्यप्रदेश के नवनिर्माण का।” इंजीनियर प्रदीप लारिया, विधायक नरयावली (सागर)

Back to top button
error: Content is protected !!