
*क्राईम ब्रॉंच पुलिस का बताते हुए नकली पिस्टल दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार*

तिलक राम पटेल संपादक महासमुन्द वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल समृद्ध भारत अखबार
*पीडित शॉप मैनेजर ने दी पुलिस को सूचना।*
*आरोपी सांकरा पुलिस की गिरफ्त में, आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*थाना सांकरा क्षेत्र की घटना।*
थाना सांकरा क्षेत्र के शासकीय शराब दुकान मे दिनांक 15.2.2026 के दोपहर में खरिददार हिमांशु साहू नाम का एक व्यक्ति भट्ठी मे मैनेजर नेपाल से बियर क्रय कर उसे पेपर में लपेट के दे, बोलने पर मैनेजर द्वारा पेपर नहीं है, कहने पर ग्राहक हिमांशु साहू ने अपने पास रखे पिस्टल को निकाल कर मैंनेजर को दिखाते हुए बोला की पुलिस वाला हूं, क्राईम ब्राँच का हूँ, पेपर देते हो या मार दूं, बोलकर धमकाने लगा। शॉप मैनेजर ने भयभीत होकर सांकरा पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर थाना सांकरा पुलिस ने तत्परता पूर्वक आरोपी के बताये हुलिया अनुसार पता तलाश कर उसे दिनांक 15/2/26 को ही पकड़कर थाने मे पुछताछ व जांच पड़ताल किया गया। आरोपी के पास से धमकाने में उपयोग हुआ नकली पिस्टल जप्त किया गया।आवेदक वाईनशॉप मैनेजर की रिपोर्ट पर थाना सांकरा में अपराध क्रमांक 31/26 धारा 25 (1)(ख) आर्म्स एक्ट एवं 204बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।
*जप्त सामग्री-*
1- एक नग लाईटर वाला पिस्टल,
2- एक नग वीवो मोबाइल,
3- एक बुलेट मोटर सायक़ल क्र ओडी 17 एसर 9480,कीमती 160000 ₹
*गिरफतार आरोपी का नाम-*
1- हिमांशु साहू पिता जीतेन्द्र साहू निवासी कूड़ाखाई थाना मेच्छामुंडा जिला बरगढ़ ओडिशा।








