A2Z सभी खबर सभी जिले की

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत प्रदेश की 25लाख महिला लाभुकों के खाते मे प्रति लाभुक 10,000रूपये की दर से कुल 2500करोड़ की राशि का अंतरण डी बी टी के माध्यम से किया गया l

प्रेस विज्ञप्ति

16 फरवरी 2026, माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना के अंतर्गत प्रदेश की 25 लाख महिला लाभुकों के खातों में प्रति लाभुक 10,000 रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ की राशि का अंतरण पटना में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डीबीटी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर माननीय उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार भी उपस्थित थे।

इस कार्यकम में वेब कांफ़्रसिंग के माध्यम से जुड़ बिहार के सभी जिलों ने भाग लिया जिसमें जिला पदाधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों एवं योजना लाभुकों ने भाग लिया। जिला समाहरणालय, गया में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर सहित अन्य अधिकारीयों एवं जीविका के डीपीएम सही श्री आचार्य मम्मट और जिले की योजना लाभुक जीविका दीदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का प्रसारण सामुदायिक से जुड़ कर जीविका दीदियों द्वारा देखा गया। इस दौरान वीडियो के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना गई।

जिले में 689528 महिला लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रति लाभार्थी अपना मनपसंद रोजगार शुरू करने हेतु 10,000 रूपए की प्रारंभिक राशि भेजी जा चुकी है, जिसमें आज 69402 के खतों में राशि भेजी गई। व्यवसायों की जाँच के उपरांत पात्र दीदियों को चरणबद्ध रूप से आगे की चार चरणों में दो लाख रुपए तक की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें साकार द्वारा कुल दो लाख दस हजार रूपए उपलब्ध कराया जाएगा। लाभुकों द्वारा इस रोजगर 35 हजार रुपये का अंशदान के रूप में लगाया जाऐगा जससे उनकी उपलब्ध पूँजी 2 लाख 45 हजार हो जाऐगी। लाभुक दीदियों के व्यवसायों की नियमित समीक्षा कर उन्हें आवश्यक तकनीकी एवं वित्तीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने उद्यम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ा सकें। योजना द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने का लक्ष्य है।

डीपीएम आचार्य मम्मट ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मज़बूत बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है। स्वरोजगार के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। इस योजना के तहत जिले में महिलाओं द्वारा छोटे-छोटे नए रोजगार शुरू किए गए हैं। साथ ही, प्राप्त पूँजी का उपयोग पहले से चल रहे व्यवसायों को विस्तार देने में भी किया जा रहा है। योजना से मिली वित्तीय सहायता का प्रयोग महिलाओं ने फल एवं सब्ज़ी, किराना, श्रृंगार, सिलाई, नाश्ता दुकान जैसे व्यवसायों के साथ-साथ सब्ज़ी की खेती, बकरी पालन, मुर्गी पालन और गाय पालन जैसे कार्यों में किया है। आने वाले समय में सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

जिले के सभी प्रखंडों में सामुदायिक संगठनों तक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पिको प्रोजेक्टरों के माध्यम सेदेखा गया। इस आयोजन महिलाओं में रुचि और उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम के समापन पर जीविका दीदियों, अधिकारियों और कर्मियों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया गया।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार

वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

Back to top button
error: Content is protected !!