A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

अपर समाहर्ता ने मतदान पदाधिकारियों को दिया जीरो एरर पर प्रशिक्षण

धनबाद

नगर निकाय चुनाव

मीडिया कोषांग

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के आलोक में आज श्री श्री लक्ष्मी नारायण ट्रस्ट (एसएसएलएनटी) महिला महाविद्यालय में पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारियों को पावर पोइंट के माध्यम एवं चुनाव आयोग के गाइड लाइन के अनुसार जीरो एरर पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने पर परिस्थितियों में बैलट बॉक्स को पानी और आग से बचाने, सभी महत्वपूर्ण पैकेट पर सावधानी से लाह लगाने, लाह को आग से पिघलाकर लगाने से पूर्व पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया। साथ ही सभी पीठासीन पदाधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार कार्य करने से गलती की संभावना नहीं के बराबर रहती है। उन्होंने सभी से समय का पालन करने तथा मतदान के दिन, 23 फरवरी 2026, की सुबह 7 बजे मतदान प्रारम्भ करने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र को सही तरीके से मोड़कर मतदाता को देने सहित अन्य निर्देश दिए।

प्रशिक्षण सत्र में आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री संजय कुमार झा, मुख्य प्रशिक्षक श्री दिलीप कुमार कर्ण, श्री राज कुमार वर्मा, श्री संजय कुमार, श्री कुमार वंदन, श्री उमेश लाल आदि उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!