A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

छोकरवाडा में पूर्व सरपंच प्रतीभा कुमारी ने भूमि दान कर रचा इतिहास

भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत छौंकरवाडा में गांव के मूलभूत विकास एवं आम जन के चिकित्सकीय अभाव एवं दुख दर्द को समझते हुए श्रीमती प्रमिला कुमारी (पूर्व सरपंच छौंकरवाडा) ने भामाशाह की कतार में एक अभूतपूर्व कदम बढ़ाते हुए गांव में बन रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) एवम् ट्रॉमा सेंटर के लिए अपनी अमूल्य जमीन दान में देकर विकास का पथ प्रदर्शित किया है पूर्व में भी इन्होंने छौंकरवाडा अस्पताल के लिए जमीन दान में दी थी अब पुनः अस्पताल विस्तार व ट्रॉमा सेंटर के लिए नेशनल हाईवे NH-21 पर स्थित अपनी बहुमूल्य जमीन देकर गांव के विकास में चार चांद लगाए हैं।आज उपखंड अधिकारी कार्यालय में श्रीमती प्रमिला कुमारी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी जमीन का दान पत्र उपखंड अधिकारी श्री राधे श्याम मीणा जी को प्रस्तुत किया।इस अवसर पर उनके समस्त परिवार जन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!