सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड 9425179527
सीधी पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘दस्तयाबी अभियान’ के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अथक प्रयासों से एक गुमशुदा नाबालिग किशोरी को नागपुर (महाराष्ट्र) से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया है।
*घटना का विवरण:*
विगत दिनों थाना जमोड़ी क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़ित परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास काफी खोजबीन की, किंतु किशोरी का कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की थी, जिस पर थाना जमोड़ी में तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस की कार्यप्रणाली और दस्तयाबी:*
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी नें उनि0 वर्षा यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग लड़की नागपुर में अपने किसी मित्र के पास है।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए किशोरी से संपर्क स्थापित किया गया और उसे समझाइश देकर वापस जिला सीधी बुलाया गया। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह माता-पिता द्वारा दी गई डांट से नाराज थी, जिसके कारण वह बिना बताए नागपुर काम की तलाश में चली गई थी। पुलिस द्वारा वैधानिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी संतान को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है।
*सराहनीय भूमिका:*
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उनि वर्षा यादव, प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न एवं आरक्षक अभिषेक का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
# थाना जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: घर से नाराज़ होकर मेरठ गई नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, आरोपी गिरफ्तार*
(सीधी) पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी* के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘दस्तयाबी अभियान’ के तहत थाना जमोड़ी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम ने अथक प्रयास करते हुए एक गुमशुदा नाबालिग किशोरी को मेरठ (उत्तर प्रदेश) से सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता के सुपुर्द किया तथा प्रकरण में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का विवरण*
विगत दिनों थाना जमोड़ी क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर रिश्तेदारों एवं आसपास काफी खोजबीन की गई, किंतु किशोरी का पता नहीं चल सका। परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त की, जिस पर थाना जमोड़ी में तत्काल मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*पुलिस की कार्यवाही एवं दस्तयाबी*
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी द्वारा उप निरीक्षक वर्षा यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों एवं सूचना तंत्र की सहायता से जानकारी प्राप्त हुई कि नाबालिग लड़की मेरठ में है।
पुलिस टीम तत्काल मेरठ रवाना हुई तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए किशोरी को सकुशल दस्तयाब कर सीधी लाया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति से हुई थी, जिसने उसे तामझाम भरी जिंदगी एवं घूमने-फिरने का लालच देकर मेरठ ले गया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण में विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के पश्चात किशोरी को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपनी संतान को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
*सराहनीय भूमिका*
उक्त सराहनीय कार्यवाही में
उप निरीक्षक वर्षा यादव
प्रधान आरक्षक गुरु प्रसन्न
महिला प्रधान आरक्षक कुसुम सिंह
आरक्षक अभिषेक
का विशेष एवं महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला सीधी (म.प्र.)*
*प्रेस विज्ञप्ति | दिनांक: 13 फरवरी 2026*
*‘अभियान प्रहार 2.0’ के तहत सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 किलो से अधिक अवैध गांजा जब्त, 04 तस्कर गिरफ्तार*
जिले में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित *‘अभियान प्रहार 2.0’* के अंतर्गत सीधी पुलिस द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में *पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन, रीवा श्री गौरव राजपूत के कुशल निर्देशन में, पुलिस उप महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र, रीवा श्री हेमंत चौहान तथा पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी* के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) प्रभारी एसडीओपी चुरहट श्री अमन मिश्रा के नेतृत्व में चौकी सिहावल पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
*मामला विवरण:-* दिनांक 12.02.2026 को चौकी सिहावल पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिलों में सवार चार व्यक्ति हिनौती की ओर से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सिहावल क्षेत्र में बिक्री हेतु आ रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम बमुरी के पास घेराबंदी कर दो मोटरसाइकिलों को रोका गया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 08 किलो 137 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,20,000/- है। साथ ही प्रयुक्त दो अपाची मोटरसाइकिलें भी जप्त की गईं। *कुल जप्त संपत्ति की कीमत लगभग ₹3,80,000/- आँकी गई है।*
*गिरफ्तार आरोपीगण:*
(1) रामा केवट (22 वर्ष), निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, थाना कोतवाली सीधी
(2) मोती साकेत (28 वर्ष), निवासी गाड़ा बबन सिंह मझारी टोला, थाना कोतवाली सीधी
(3) सत्यम केवट (26 वर्ष), निवासी बनिया कॉलोनी पुलिस लाइन, थाना कोतवाली सीधी
(4) अभिषेक केवट (24 वर्ष), निवासी पुराना स्टेट बैंक के पास, पुलिस लाइन सीधी
आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश एवं नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।
*सराहनीय भूमिका:-* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश बैस (थाना प्रभारी अमिलिया) के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह (चौकी प्रभारी सिहावल), उप निरीक्षक राजमणि अहिरवार (थाना अमिलिया), प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, आरक्षक विकास चंदेल, अमित मिश्रा एवं राहुल सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
*सीधी पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग प्रदान करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।*
*सीधी पुलिस — नशे के विरुद्ध सतत प्रहार*