A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जनसंपर्क पदयात्रा में दिखा उत्साह, शंभू महतो ने चिमटी छाप पर मांगा समर्थन

धनबाद/जोगता: नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 7 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में पार्षद प्रत्याशी शंभू महतो ने 22/12, 6/10, जोगता 15 नंबर धौड़ा, जोगता फायर एरिया, जोगता 11 नंबर सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और अपने क्रमांक संख्या 14 – चिमटी छाप पर मतदान करने की अपील की।

इस जनसंपर्क अभियान में स्थानीय लोगों का उत्साह देखने को मिला। खासकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने शंभू महतो के साथ पदयात्रा में शामिल होकर उनके पक्ष में समर्थन मांगा। जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।

शंभू महतो ने कहा कि वे वार्ड के समग्र विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने जनता से आशीर्वाद देते हुए चिमटी छाप पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर देने की अपील की।

जनसंपर्क पदयात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म रहा और समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को उनके बढ़ते जनाधार के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!