

शाहाबाद हरदोई। सोमवार को तहसील सभागार में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं बार-बेंच समन्वय समारोह अत्यंत गारिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला जज रीता कौशिक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी और महामंत्री बलराम दीक्षित सहित पूरी कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला जज ने अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की शाहाबाद में जल्द ही मुसिफ न्यायालय की सेवाएं विधिवत शुरू हो जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर न्यायिक प्रत्रिकाओ में और अधिक तेजी आएगी, उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालय की शुरुआत क्षेत्र के लिए मील का पत्थर है।
समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व महाधिवक्ता एवं पूर्व सांसद राघवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि बार और बेंच एक ही रथ के दो पहिए हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की, कि वे न्यायिक गरिमा को बनाए रखते हुए वादियों को सुलभ न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
- उपजिलाधिकारी शाहाबाद अंकित तिवारी ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और न्याय हित में तहसील प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और बार के बीच निरंतर संवाद बना रहना चाहिए ताकि जनहित के कार्यों में बाधा ना आए।
सीजीएम रिचा वर्मा ग्राम न्यायालय के सिविल जज जूनियर डिवीजन अमृतांशु राज और सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने भी सामंजस्यपूर्ण कार्यशैली पर बल दिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमलेश सिंह लोधी और महामंत्री बलराम दीक्षित ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए, न्यायिक आदेशों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दोहराया, इस अवसर पर तहसीलदार संध्या यादव सहित संत कुमार सिंह गौर एडवोकेट एवं कृष्ण वीर श्रीवास्तव एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष, संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट, लवलेश संत एडवोकेट, हिमांशु गुप्ता एडवोकेट, कुश्लेष संत एडवोकेट, विवेक एडवोकेट, शेर सिंह एडवोकेट, ऋषभ गुप्ता एडवोकेट, इकबाल सिंह गौर एडवोकेट, सीपी सिंह एडवोकेट, प्रिया बाजपेई एडवोकेट, राजकुमार रावत एडवोकेट, राकेश वर्मा पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट, प्रमोद वर्मा एडवोकेट, राम अवतार एडवोकेट, और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







