

उद्योग विभाग की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, लक्ष्य प्राप्ति में तेजी लाने के निर्देश
आज दिनांक 17 फरवरी 2026 को समाहरणालय, कैमूर (भभुआ) स्थित माँ मुण्डेश्वरी सभागार में जिला पदाधिकारी महोदय के निदेशानुसार उद्योग विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक उप विकास आयुक्त कैमूर की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे। वहीं बंधन बैंक, एक्सिस बैंक, आई.डी.बी.आई. बैंक एवं इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधकों की अनुपस्थिति पर उप विकास आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंकों के जोनल हेड को सूचित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले का लक्ष्य 70 के विरुद्ध अब तक 52 प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) अंतर्गत लक्ष्य 162 के विरुद्ध 89 स्वीकृतियाँ प्रदान की गई हैं, जिनमें से 56 लाभार्थियों को भुगतान भी किया जा चुका है।
उप विकास आयुक्त द्वारा सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप समयबद्ध स्वीकृति एवं भुगतान सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत ई.डी.पी. प्रशिक्षण जिले में आर.से.टी. के माध्यम से आयोजित कराने हेतु के.वी.आई.सी. के निदेशक को पत्र निर्गत करने का निर्देश भी दिया गया।
बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा लाभार्थियों को शीघ्र लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
( कैमुर से अफसार आलम की रीपोर्ट)




