A2Z सभी खबर सभी जिले की

टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, नगर सैनिक कमल वर्मा एवं राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बलौदाबाजार में आबकारी की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख की अवैध महुआ शराब व 2550 किलो लाहन जब्त, एक गिरफ्तार

बलौदाबाजार, 17 फरवरी 2026। जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर नकेल कसते हुए आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर दीपक सोनी एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई में कुल 1 लाख 70 हजार रुपये मूल्य की अवैध महुआ शराब और महुआ लाहन जब्त किया गया।
नाला किनारे चल रहा था अवैध कारोबार
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृत्त कसडोल अंतर्गत ग्राम घटमारवा डेरा, थाना गिधौरी क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण की सूचना पर आबकारी टीम ने दबिश दी। मौके पर विधिवत तलाशी लेने पर नाला किनारे लावारिस हालत में भारी मात्रा में महुआ लाहन एवं शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान –
30 किलोग्राम क्षमता वाली 85 प्लास्टिक बोरियों में भरा कुल 2550 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया।
5 लीटर क्षमता वाली 3 जरीकेन,
10 लीटर क्षमता वाली 2 जरीकेन,
तथा 20 लीटर क्षमता वाली 1 जरीकेन में कुल 55 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त की गई।
जब्त महुआ शराब का बाजार मूल्य 11,000 रुपये तथा महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 1,53,000 रुपये आंका गया। मौके पर महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष सामग्री को विधिवत नष्ट किया गया।
⚖️ अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
दूसरी कार्रवाई: 30 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब जब्त
इसी क्रम में मंगलवार को वृत्त कसडोल के ग्राम अर्जुनी (ब) में भी आबकारी टीम ने छापामार कार्रवाई की। आरोपी घासीराम पिता ननकुनिया (उम्र 37 वर्ष), निवासी अर्जुनी (ब) थाना कसडोल के कब्जे से 30 बल्क लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब बरामद की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 6,000 रुपये बताया गया है।
आरोपी के विरुद्ध भी छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जलेश कुमार सिंह, आबकारी उप निरीक्षक मनराखन नेताम, नगर सैनिक कमल वर्मा एवं राजकुमारी पैकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔎 अवैध शराब के विरुद्ध सख्ती जारी
जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करती है, बल्कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!