A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेधारमध्यप्रदेशसीधी

थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक राह भटके नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।

सुरेन्द्र दुबे डिस्टिक हेड धार( 9425179527           ( सीधी )

पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के कुशल निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री रवि प्रकाश कोल के मार्गदर्शन में थाना रामपुर नैकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक राह भटके नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया है।
*​घटना का विवरण:*
दिनांक 16.02.2026 को शाम करीब 05:30 बजे डायल 112 में तैनात आरक्षक 552 महेन्द्र तिवारी को ग्राम हत्था में एक 10 वर्षीय बालक लावारिस हालत में मिला। सुरक्षा की दृष्टि से बालक को तत्काल एफआरबी 112 के माध्यम से थाने लाया गया।
*​पुलिस की संवेदनशीलता से हुई पहचान:*
थाना प्रभारी रामपुर नैकिन निरीक्षक सुधांशु तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालक से आत्मीयतापूर्वक पूछताछ की गई। बालक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने उसके बताए गए ग्रामों में संपर्क किया। कड़ी मेहनत के बाद अंततः बालक के मूल निवास (ग्राम सेमरिया) का पता चला, जहाँ पुलिस टीम ने पहुँचकर बालक को उसके पिता के सुपुर्द किया। अपने खोए हुए बच्चे को वापस पाकर परिजनों ने सीधी पुलिस की इस मानवीय सेवा की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
*​इनकी रही सराहनीय भूमिका:*
उक्त पूरी कार्यवाही में निरीक्षक सुधांशु तिवारी (थाना प्रभारी), प्र.आर. राजकुमार मिश्रा, आरक्षक महेन्द्र तिवारी, आरक्षक विवेक द्विवेदी एवं महिला आरक्षक अंजली सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!