A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेक्रिकेटखेलदेशनागपुर

टी20 विश्व कप 2026, कनाडा की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी शुरू की

Vandebharatlivetvnews- मंगलवार 17 फरवरी2026
खेल समाचार- टी20 विश्व कप 2026( पुरुष वर्ग)
===============

—-> आज मंगलवार 17 फरवरी 2026 को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप2026(पुरुष वर्ग), का 31वां मैच खेला जा रहा है। चैन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीता पहले बल्लेबाजी शुरू की। कनाडा की टीम ने मैच के पहले आठ ओवर में बिना कोई विकेट खोए 63 रन बना लिए। इस समय पर दिल प्रीत बाजवा और युवराज समरा मैदान मे थे। न्यूजीलैंड और कानाडा दोनों टीमों के खिलाड़ी-: कनाडा की टीम-: दिल प्रीत बाजवा- कप्तान,युवराज सामरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किरटन, श्रेयस मोवा- विकेटकीपर, साद बिन जफर, शिवम शर्मा, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, अंश पटेल। न्यूजीलैंड की टीम-: फिन एलन, टिम साइफरट- विकेटकीपर, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल- कप्तान, कोल मैककोनी, जिमी नीशम, मैट हैनरी, काइल जैमिसन, जैकब डफी। मैच के 11वें ओवर की पांचवी गेंद में युवराज सामरा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। मैच के पहले छह ओवरों में कनाडा की टीम बहुत ही शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया , और युवराज सामरा ने लगातार दो चौकों के साथ ही टीम की पारी को गति भी प्रदान की। मिचेल सैंटनर के स्थान पर डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड टीम की ओर से कप्तानी कर रहे हैं। शायद मिचेल सैंटनर का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं होने से वे नही खेल रहे है। कनाडा की टीम मैच के 13वें ओवर के बाद बिना विकेट खोए 102 रन बना लिए। इस समय पर मैदान में दिल प्रीत बाजवा और युवराज सामरा बल्लेबाजी कर रहे थे। युवराज सामरा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। आज मंगलवार 17 फरवरी को न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप पुरुष वर्ग का 31 मैच चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। कनाडा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी शुरू की। आज यदि न्यूजीलैंड की टीम मैच जीत जाती है तो सुपर-8 में उसकी जगह बन जायेगी। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों मे दो मे जीत के साथ चार अंकों पर है। ग्रुप डी के पॉइंट्स टेबल मे न्यूजीलैंड की टीम दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर है। कनाडा की टीम ने 14ओवर के बाद एक विकेट के खोकर 116 रन बना लिए। दिल प्रीत बाजवा 39 गेदों पर 36′ बनाए और आउट हो गए। बाजवा और सामरा के बीच 116 रनों शूरूआती साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन ने तीन ओवर मे 27 रन देकर एक विकेट लिया। कनाडा की टीम ने 16 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए। इस समय पर युवराज सामरा खेल रहे थे। कनाडा की टीम ने मैच के 17वें ओवर मे एक विकेट खोकर 150 रन पूरे कर लिए। युवराज सामरा ने अपना सौ रन पूरे किए। 17वें ओवर की अंतिम गेंद पर युवराज सामरा ने चौका मारा और अपना शतक पूरा कर लिया। टी20 विश्व कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं- युवराज सामरा । कनाडा की टीम ने 18•3 ओवर में 3′ विकेट खोने के बाद 160 रन बना लिए। नवनीत धालीवाल आउट हो गए। कनाडा की टीम ने 20 ओवर मे चार विकेट के नुकसान पर 173′ रन बनाए हैं। कनाडा ने न्यूजीलैंड की टीम को मैच जीतने के लिए 174 रनों का लक्ष्य दिया। चैन्नई के चेपॉक स्टेडियम मे पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा ने आज 20 ओवर मे 173रन बनाए और । न्यूजीलैंड को अब मैच जीतने के लिए 174 रन बनाने होगें टी20 विश्व कप 2026 मैच ताजा जानकारी के देखते रहिए- vandebharatlivetvnews.com, न्युज, और विज्ञापनों के लिए संपर्क करें-डी• अनंत, मोबा• – 8269286622, देखते रहिए यूट्यूब चैनल- वंदेभारतलाइवटीव न्युज।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!