


बैंकों में लंबित स्वारोजगार प्रकरणो का तत्परता के साथ कराये निराकरणः-कलेक्टर
राजस्व अधिकारी अपने अपने उपखण्डो के लंबित राजस्व प्रकरणो का निराकरण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे-श्री गौरव बैनल
सिंगरौली : केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी स्वारोजगार योजनाओ के प्रकरणो का संबंधित विभागीय अधिकारी लक्ष्य के अनुसार निकराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी अपने अपने उपखण्डो में लंबित राजस्व प्रकरणो का एक सप्ताह मे निराकरण कर पालन प्रतिवेदन दिया जाना सुनिश्चित करे उक्त आशय के निर्देश कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा समय सीमा बैठक के दौरान दिया गया।
कलेक्टर ने स्वरोजगार प्रकरणो की विभागवार समीक्षा करते हुयें निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय अधिकारी अपने अपने विभागो से संबंधित योजनाओ के निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बैको में प्रकरण प्रस्तुत करे। तथा स्वीकृत प्रकरणो का समय सीमा में निराकरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित कराये। इस संबंध में कलेक्टर ने विभागीय अधिकारी एवं बैकर्स को संयुक्त रूप से पूरी संक्रियता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि जो प्रकरण बैंको में लंबित है उनका निराकरण तीन दिवस के अंदर कराया जाकर हितग्राहियों को लाभ वितरित करना सुनिश्चित करे।
कलेक्टर ने फ्लाइएस डम्पिंग हेतु माइनिंग अधिकारी को अनुमति उपरांत डम्प साईट की जॉच किए जाने हेतु निर्देश दिए। साथ ही फ्लाइएस परिवहन पर कड़ी निगरानी बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने आगामी गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुयें पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुयें कार्यपालन यंत्री पीएचई को निर्देश दिए कि क्षेत्रवार जल उपलब्धता की जॉच कराये साथ ही ऐसे क्षेत्र जहा पर भू जलस्तर गर्मी के कारण गिरने की संभावना हो ऐसे क्षेत्रो में लगे हैन्डपम्पो मे राईजिंग पाईप डाल कर क्षेत्र में सुचारू रूप से जल उपलब्धता सुनिश्चित करायें। बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जो फीस जमा नही करने के एवज में छात्रो को परीक्षा देने से वंचित कर रहे हो ऐसे विद्यालयो की जॉच किया जाकर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाही करे। साथ ही यह सुनिश्चित करे कि ऐसे मामलो में कोई भी विद्यालय अपने छात्रो को परीक्षा देने से प्रतिबंधित न करे।
कलेक्टर ने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुयें समस्त उपखण्ड अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने अपने अनुभागो में राजस्व से संबंधित प्रकरणो सीमांकन, नमातरण, वटनवारा के प्रकरणो का अभियान चलाकर एक संप्ताह में निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। तथा अपने स्तर पर राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों की बैठक आयोजित कर लंबित राजस्व प्रकरणो का पारदर्शिता के साथ निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करे। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन, जन सुनवाई, समाधान में लंबित शिकायतो की समीक्षा करते हुयें विभागीय अधिकारियो को तत्परता के साथ शिकायतो का निराकरण करने के निर्देश दिए ताकि प्रदेश स्तर से जारी होने वाली रैकिंग में जिला प्रथम स्थान पर आ सके। बैठक के अंत में कलेक्टर ने इस आशय के भी निर्देश दिए कि सकल्प से समधान अभियान अंतर्गत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रो का गुणवत्ता के साथ निराकरण कर निर्धारित पोर्टल पर जानकारी दर्ज करे। ताकि आगामी टीएल बैठक में प्रगति जानकारी प्राप्त हो सके। उन्होने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान संबंधित विभाग अपनी विभागीय योजनाओ का सुचारू रूप से प्रचार प्रसार करे। तथा कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओ के लाभ से वंचित न रहे। बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश गोमे, एसडीएम देवसर अखिलेश सिंह, एसडीएम चितरंगी सौरभ मिश्रा, एसडीएम माड़ा नंदन तिवारी, संयुक्त कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, तहसीलदार सविता यादव, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, उपायुक्त सहकारिता पी.के मिश्रा, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, डी.पी.सी आरएल शुक्ला, अधीक्षण यंत्री विद्युत अजीत सिंह बघेल, नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।


