A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनिवाड़ीमध्यप्रदेशस्थानीय समाचार

निवाड़ी में ‘जिला स्तरीय ओलंपियाड’ सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

32 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों का हुआ सम्मान, जनपद सभागार में गूंजा उत्साह

निवाड़ी। ज्ञान, जिज्ञासा और नवाचार के संगम ‘जिला स्तरीय ओलंपियाड’ का भव्य सम्मान समारोह आज जनपद सभागार में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  रोहन सक्सेना के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह ने यह संदेश दिया कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थी भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

32 विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
समारोह में जिला परियोजना समन्वयक श्री पी.एस. दिनकर ने जिला स्तर पर चयनित 32 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विभिन्न कक्षाओं और विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले इन मेधावी विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, स्कूल बैग, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
केवल विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि उनकी सफलता के पीछे अथक परिश्रम करने वाले शिक्षकों को भी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों में भी गौरव की अनुभूति दिखाई दी।

मंजिल अभी दूर है, उड़ान अभी बाकी है”
अपने ओजस्वी संबोधन में  पी.एस. दिनकर ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा,
“आज की यह जीत एक सुखद पड़ाव है, लेकिन असली मंजिल अभी दूर है। यह सफलता आपके आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए है। मेरी कामना है कि आप इसी ऊर्जा के साथ राष्ट्र स्तर पर निवाड़ी का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करें।”

उनके प्रेरक शब्दों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और बड़े सपनों की उड़ान भरने का आत्मविश्वास जगाया।

कार्यक्रम में  जिला शिक्षा केंद्र निवाड़ी का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

समारोह ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। सही मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर मिलने पर ग्रामीण अंचल के विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम कर सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!