A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

रईसजादों की फन रील ने ली इकलौते बेटे की जान, द्वारका हादसे में मां मांग रही इंसाफ

Delhi Dwarka Accident: देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपकी आंखे भी नम हो जाएंगी। एक बार ने सुरक्षा के दावों पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। आजकल कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। ये मामला दिल्ली के द्वारका का है।

यहां पर एक नाबालिग लड़का फन रील्स बनाने घऱ से निकला। रील्स के चक्कर में तेज रफ्तरा गाड़ी से उसने एक 23 साल के साहित धनेश्रा की जान ले ली। इकलौते बेटे को खोने के बाद मां इंसाफ की गुहार लगा रही है। मृतक की मां इन्ना माकन की बातें सुनकर किसी का भी दिल सिहर जाएगा।चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

रईसजादों की फन रील ने ली इकलौते बेटे की जान

दरअसल ये हादसा 3 फरवरी का है। करीब 11:57 बजे एक फोन कॉल आया। जानकारी मिली की द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास एक भयानक सड़क हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे का मजंर इतना भयावह था कि किसी की भी चीख निकल जाए।

मौके पर ही साहिल की मौत

हादसे में बुरी तरह से एक स्कॉर्पियो कार, एक डिजायर कार और एक मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त थीं। मोटरसाइकिल सवार साहिल धनेशरा बेसुध पड़ा था। जांच करने पर वो मृत पाया गया। इस हादसे में टैक्सी चालक अजीत सिंह घायल हुआ। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

आरोपी को बोर्ड परीक्षा के लिए मिली जमानत

जांच में पता चला कि एक 17 साल का नाबालिग लड़का इस स्कॉर्पियो कार को चला रहा था। पुलिस की माने तो साहिल की मोटरसाइकिल को सामने से पहले स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी। जिसके चलते मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ा जिसके चलते वो डिजायर कार से भिड़ गई।

नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जहां से वो ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया। हालांकि उसे 10 फरवरी को बोर्ड परीक्षा के चलते अंतरिम जमानत मिल गई।

मां ने लगाई इंसाफ की गुहार

ये हादसा अपने एकलौटे बेटे साहिल को खोने वाली मां के लिए दिल चीर देने वाला है। उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं है। जिससे वो गहरे सदमें में है। उन्होंने 23 सालों तक सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे को बड़ा किया। एक रईसजादे के स्टंट मारने और घर से एक फन रील्स बनाने निकले नाबालिग ने उनके बेटे को अपनी गाड़ी से उड़ा दिया। रोते हुए मां इंसाफ की गुहार लगा रही है। बताते चलें कि मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!