
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा अपनी जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार संदीप गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला हरिद्वार द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कर्मठ और समर्पित व्यापारी प्रतिनिधि संदीप गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव राकेश गोयल, कमल बृजवासी जिला महामंत्री प्रदीप कालरा तहसील अध्यक्ष राहुल शर्मा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार भोला, शहर उपाध्यक्ष राघव मित्तल युवा व्यापारी नेता सन्नी पंवार वरिष्ठ व्यापारी संजय अरोड़ा की उपस्थिति में जिला व्यापार मंडल की टीम में जिला उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व मिलने पर संदीप गुप्ता ने कहा कि वह जिला एवं प्रदेश के नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को आश्वस्त करते हैं कि उनके लिए व्यापारी हित और संगठन की एकता सर्वोपरि रहेगी और इसके लिए संगठन के नेतृत्व में वह हर संघर्ष करने के लिए तत्पर रहेंगे।। जिला अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने भी संदीप गुप्ता के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।।



