A2Z सभी खबर सभी जिले कीTechnologyअन्य खबरे
Trending

संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, चुनावी तैयारी का शंखनाद

उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के उत्तराखंड प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष

उदयवीर सिंह राजा बने रालोद के उत्तराखंड प्रदेश एससी/एसटी प्रकोष्ठ अध्यक्ष

संगठन विस्तार को लेकर अहम बैठक, चुनावी तैयारी का शंखनाद

हरिद्वार। राजनीतिक हलचलों के बीच राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने उत्तराखंड में संगठन को धार देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उदयवीर सिंह राजा को प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस नियुक्ति को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सामाजिक समीकरण साधने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

मंगलवार, 17 फरवरी को स्थानीय होटल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में विस्तार और मजबूती को लेकर व्यापक मंथन हुआ। बैठक में राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी (एससी/एसटी) प्रभुद्ध कुमार ने स्पष्ट कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और गांव-गांव तक संगठन की जड़ें मजबूत की जाएंगी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर एससी/एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओ.पी. सागर का कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। ओ.पी. सागर ने कहा कि सामाजिक न्याय, किसान सम्मान और सर्वसमाज की भागीदारी ही पार्टी की असली शक्ति है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पंत ने बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि जब तक हर कार्यकर्ता को स्पष्ट जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, तब तक राजनीतिक परिवर्तन संभव नहीं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड समेत पूरे देश में संगठनात्मक मजबूती ही सर्वोच्च प्राथमिकता है और रालोद स्थानीय राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने की तैयारी कर रहा है।

बैठक में प्रभुद्ध कुमार (राष्ट्रीय सचिव), ओ.पी. सागर (राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ), गौतम कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश), राजेन्द्र पंत (प्रदेश अध्यक्ष), अशोक चौधरी (प्रदेश उपाध्यक्ष), निशांत चौधरी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), हरमीत (प्रदेश उपाध्यक्ष), उदयवीर चहल (प्रदेश महासचिव), प्रमोद डोभाल (प्रदेश कोषाध्यक्ष), पप्पू मेजर सिंह (प्रदेश महासचिव), श्रीमती आरती जायसवाल (प्रदेश सचिव), आशीष उनियाल (प्रदेश सचिव), सिद्धान्त चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ), उदयवीर सिंह राजा (नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एससी/एसटी प्रकोष्ठ), सुरेशपाल (वार्ड अध्यक्ष), राजीव कुमार (जिलाध्यक्ष हरिद्वार), विपिन चौधरी (जिला उपाध्यक्ष), ओमवेश त्यागी, बबलू प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवनियुक्त अध्यक्ष उदयवीर सिंह राजा ने संगठन को मजबूती देने और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का भरोसा दिलाया।

Back to top button
error: Content is protected !!